Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरवाला अनाज मंडी में किसानों का विरोध प्रदर्शन, नए खरीद नियमों के खिलाफ नाराजगी

Summer express,बरवाला। बरवाला अनाज मंडी में किसानों ने सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मजदूर बाडो पट्टी टोल कमेटी के बैनर तले आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों और कागजी प्रक्रिया के कारण किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि मौसम की मार झेलने के बावजूद किसानों को मंडी में अनावश्यक औपचारिकताओं में उलझाया जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है।

प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू के साथ बैठक भी हुई। बैठक में सचिव ने आश्वासन दिया कि भविष्य में मंडी 24 घंटे खुली रहेगी और गेट पास की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी कही गई।

इस दौरान किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही किसान विरोधी नियम वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मंडी से लेकर सड़कों तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में कई किसान नेता और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया और सरकार से तुरंत समाधान की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल कराई वारदात स्थलों की निशानदेही

Summer express, करनाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थलों की निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों...

मनीषा मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

Summer express, भिवानी। हरियाणा के चर्चित मनीषा मौत मामले में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर जांच का रास्ता खुल गया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मनीषा...

अग्निवीरों को बिना शर्त स्थायी किया जाए, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी: भूपेंद्र हुड्डा

Summer express, रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निवीरों को बिना किसी शर्त के स्थायी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को केवल दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देना पर्याप्त नहीं है। यह उनके सम्मान और भविष्य के साथ न्याय नहीं है। हुड्डा...

बीबीएमबी के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी लड़ाई की शुरूआत’

Summer express/शिमला, संजू-:बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मंत्री ने इस जीत का श्रेय पूर्व...

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.