Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला 160 करोड़ एफडी घोटाला: बैंक VP पुष्पेंद्र ने किया सरेंडर, ACB की पूछताछ शुरू

Summer express,पंचकूला। पंचकूला नगर निगम से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र ने एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

आरोप है कि पुष्पेंद्र ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नगर निगम की एफडी राशि को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाया और बाद में इस रकम का उपयोग अलग-अलग बिल्डरों व अन्य लोगों को ऊंचे ब्याज पर उधार देने में किया गया। बताया जा रहा है कि इस लेन-देन में 3 से 5 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जाता था। साथ ही, समय पर भुगतान न करने वालों पर कथित रूप से पुलिस दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप भी सामने आए हैं।

इस मामले की जांच के दौरान एसीबी पहले ही कई अहम गिरफ्तारियां कर चुकी है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव, रजत धारा, नगर निगम के पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक और राजपुरा निवासी एक अन्य आरोपी शामिल हैं। रजत धारा के खाते में करीब 70 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने की बात सामने आई है, जबकि अन्य खातों में भी बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ।

इसके अलावा, दो दिन पहले स्वाति तोमर ने भी आत्मसमर्पण किया था। वह पेशे से शिक्षिका हैं। आरोप है कि वर्ष 2020 में उन्हें दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खोलने के लिए प्रेरित किया गया, जिनका उपयोग लगभग 35 करोड़ रुपये के लेन-देन में किया गया।

ACB अब पुष्पेंद्र से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। यह मामला पंचकूला के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिसमें बैंकिंग सिस्टम और नगर निगम के भीतर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.