Facebook-f Youtube X-twitter

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, पंजाब में फसलें तबाह

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने जनजीवन पर असर डाला। पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते व्यापक नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। इसके साथ ही सरसों और बागवानी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। राज्य में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कृषि क्षेत्र पर गंभीर असर पड़ा है और बड़े पैमाने पर फसल क्षति की आशंका जताई जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पूरे दिन बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। शाम तक करीब 300 उड़ानें देरी से चलीं, जबकि 22 विमानों को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

ओडिशा में भी मौसम का कहर देखने को मिला, जहां मयूरभंज जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। कई इलाकों में भारी बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा, कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

जम्मू-कश्मीर के बांडीपोरा क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण बागवानी को नुकसान पहुंचा है। वहीं, झारखंड में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण यह स्थिति बनी है, और आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.