Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भविष्य के युद्ध के लिए तैयार भारतीय सेना, कई क्षेत्रों में होगी जंग: जेजे सिंह

Summer express , नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) जेजे सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना अगला युद्ध लड़ने और उसे जीतने की दिशा में पूरी तरह तैयार हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य के युद्ध पारंपरिक सीमाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कई अलग-अलग क्षेत्रों में लड़े जाएंगे।

जनरल सिंह के अनुसार, भविष्य के संघर्ष जमीन, समुद्र और हवा के साथ-साथ अंतरिक्ष, साइबर स्पेस और काग्निटिव डोमेन जैसे क्षेत्रों में भी होंगे। उन्होंने कहा कि इन्हीं बदलते आयामों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना अपनी क्षमताओं को लगातार विकसित कर रही है।

एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई है। साथ ही वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल और भारत के पड़ोसी क्षेत्रों में मौजूद सुरक्षा परिस्थितियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की सुरक्षा रणनीति में केवल सैन्य ताकत ही नहीं, बल्कि आर्थिक, तकनीकी और अंतरिक्ष क्षमताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

जब उनसे भविष्य के युद्ध की तैयारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अगला युद्ध संभवतः अंतरिक्ष से शुरू हो सकता है। ऐसे में देश को अपनी अंतरिक्ष संरचना और संबंधित क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता है, जिस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.