Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला खैर तस्करी मामला: 1148 पेड़ कटे, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

Summer Express,पंचकूला। पंचकूला के संरक्षित वन क्षेत्र आसरेवाली जंगल में खैर के 1148 पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। राज्य सरकार ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर दी है।

प्राथमिक जांच में चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन आईएफएस अधिकारी बी. निवेदिता, पंचकूला के रेंज अधिकारी सुरजीत सिंह और जिला वन्य जीव अधिकारी आर.पी. दांगी की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में आरोप है कि इन अधिकारियों की लापरवाही और संभावित मिलीभगत के चलते बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई को रोका नहीं जा सका।

पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की मांग भी की गई है।

विभागीय रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कटे हुए पेड़ों के ठूंठों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। रिपोर्ट के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं है। पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी सौंपी गई है।

इस बीच, मामले की जांच के लिए गठित छह सदस्यीय एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो पहले से दर्ज एफआईआर में संबंधित अधिकारियों के नाम जोड़े जा सकते हैं।

रिपोर्ट में तीनों अधिकारियों की जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सुपरविजन और निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते जंगल माफिया को बिना रोक-टोक खैर के पेड़ों की कटाई करने का मौका मिला।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.