Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बल्लभगढ़ में नाले में गिरा नंदी, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बचाई गई जान

Summer express,अनिल मंगला, फरीदाबाद |  बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना परिसर के पीछे बने नाले में एक नंदी के गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और गौवंश को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए गए।

सूचना मिलने पर गौ सेवा धाम चिकित्सालय की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नाले की गहराई और कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास किए और अंततः जेसीबी मशीन की सहायता से नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान गौ सेवा धाम से जुड़े शिव दहिया, मोहन शर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे। टीम ने नंदी की प्राथमिक जांच भी की और उसकी स्थिति पर नजर रखी।

गौ सेवा धाम चिकित्सालय के सदस्यों ने बताया कि उनकी टीम लगातार घायल, बीमार और नालों, कुओं तथा अन्य खतरनाक स्थानों में फंसे गौवंशों को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से इस गौवंश को सुरक्षित बचाया जा सका।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाले के आसपास सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि नालों के किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण अक्सर गौवंश और अन्य पशु दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय मजबूत किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि गौ संरक्षण को लेकर दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा और बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान के सफल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और गौ सेवा धाम की टीम के प्रयासों की सराहना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.