Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता का 85 वर्ष की आयु में निधन

Summer Express, करनाल | हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता मति प्रेम कौर कल्याण का निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। परिवार के सदस्यों के अनुसार मति प्रेम कौर पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

परिवार ने जानकारी दी कि मति प्रेम कौर कल्याण का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर गांव कुटेल स्थित शिवपुरी श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिजन, रिश्तेदार, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हरविंद्र कल्याण हरियाणा की घरौंडा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनका प्रभावशाली स्थान माना जाता है।

परिवारिक पृष्ठभूमि भी सार्वजनिक जीवन से जुड़ी रही है। हरविंद्र कल्याण के बड़े भाई देवेंद्र कल्याण वर्तमान में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त हैं। वहीं उनसे बड़े भाई समर सिंह कल्याण पूर्व में गांव के सरपंच रह चुके हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।

उनके पिता स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह कल्याण भी प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। वह हरियाणा एग्रो कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद पर कार्य कर चुके थे।

मति प्रेम कौर के निधन पर कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.