Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला परिषद कार्यालय में नकाबपोश युवकों का हमला, वाइस चेयरमैन पर हमला

Summer Express, रोहतक |  जिला परिषद कार्यालय में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई। इस बार कुछ नकाबपोश युवकों ने जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा पर उनके ही कार्यालय में घुसकर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, अनिल हुड्डा अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे पांच से छह युवक अचानक कमरे में घुस आए और उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें कुर्सी से नीचे गिरा दिया और लगातार मारपीट करते रहे।

घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद एक महिला कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं रुके। कुछ देर बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर एडीसी नरेंद्र कुमार ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के आदेश दिए और जिला परिषद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले जिला विकास भवन में आयोजित जिला परिषद की बैठक के दौरान भी जमकर हंगामा हुआ था। बैठक में चेयरपर्सन मंजू हुड्डा और एडीसी नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा और पार्षद धीरज मलिक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी।

दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने की नौबत आ गई। इस घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

एडीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान हुई घटना और उसके बाद की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही जिला परिषद परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीसीआर तैनात कर दी गई है और पूरे मामले पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.