Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घरेलू कलह में बड़ा हादसा, पत्नी के हमले से पति की मौत

Summer express, रेवाड़ी |  जिले के गांव मोहनपुर में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर सतपाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल सतपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, शुक्रवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बोहड़ा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना घरेलू कलह का परिणाम है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिठाईयों से लेकर घर की साज-सज्जा के सामानों से सजे छोटी काशी के बाजार

Summer express/मंडी, धर्मवीर-दीपों के पावन त्यौहार को लेकर छोटी काशी मंडी के बाजार सज गए हैं। बाजार में तरह-तरह के उत्पाद बिक्री के लिए पहुंचे हैं जिन्हें ग्राहक अपनी सुविधानुसार खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में किस तरह की है हलचल, इसी पर पेश है हमारी यह खास रिपोर्ट।देश के सबसे बड़े त्यौहार को...

दीपावली पर सोलन में यातायात व्यवस्था में बदलाव,6 से 8 नवंबर तक माल रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

सोलन-:धनतेरस और दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सोलन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने 6 से 8 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहने वाले इस प्लान के तहत विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी...

अमेरिका में भारतीय मूल के नरेश भट्ट ने पत्नी के शव के टुकड़े करने की बात कबूली

Summer express,वर्जीनिया। अमेरिका के वर्जीनिया में भारतीय मूल के नरेश भट्ट और उनकी पत्नी ममता कफले भट्ट से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 39 वर्षीय नरेश भट्ट ने अदालत में स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी के शव के टुकड़े करने और उसे ठिकाने लगाने की...

बलियाल गांव में करंट लगने से चार भैंसों की मौत, गरीब परिवार ने मांगा मुआवजा

Summer express, भवानीगढ़। गांव बलियाल में बिजली का करंट लगने से एक गरीब परिवार की चार भैंसों की मौत हो गई। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की जानकारी देते हुए...

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत परिवार के सात लोगों की हत्या की, मासूम भी शामिल

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतकों में सात साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। आरोपी इंदुशेखर ने पुलिस पूछताछ में पारिवारिक विवाद के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.