Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Summer express, बहादुरगढ़। जिले के डीघल गांव में एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम देते हुए फाइनेंसर पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की।

जानकारी के अनुसार, डीघल गांव निवासी फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और अचानक उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हमले में साहिल को चार से पांच गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे डीघल गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर के पास घायल बैल को नहीं मिली समय पर मदद, ग्रामीणों ने उठाए मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: चिंतपूर्णी मंदिर के समीप एक बैल के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल बैल काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया...

बाल विज्ञान सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, हमीरपुर के परिसर में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।...

अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले कांग्रेस का जहाज डूब रहा है

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास दिए जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के लिए...

सेब की MIS खरीद दर ₹12 से बढ़ाकर ₹20 करने की मांग, राठौर बोले——बढ़ती लागत से बागवानी घाटे का सौदा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब की एमआईएस खरीद दर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से एमआईएस के तहत सेब की खरीद दर 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। राठौर ने कहा कि बढ़ती...

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.