Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, 22 मांगों पर अड़े कर्मचारी

Summer Express,गुरुग्राम  | गुरुग्राम में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन पर कर्मचारी अपनी 22 मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार चार दिन तक ड्यूटी से दूर रहना उनके लिए आसान नहीं है, लेकिन मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दमकलकर्मियों के परिवारों को अब तक संतोषजनक सहायता नहीं मिली, जिससे विभाग में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन हादसों में शहीद साथियों के परिवारों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा।

कर्मचारियों ने मांग की है कि मृतक दमकलकर्मियों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए। इसके अलावा वेतन विसंगतियों को दूर करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने और जोखिम भत्ता देने सहित 22 मांगों को जल्द पूरा करने की भी मांग उठाई गई है।

वहीं, प्रशासन ने हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। विभागीय निर्देशों के तहत रोडवेज के 51 चालकों को अस्थायी रूप से तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत कार्य जारी रह सके।

कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार के साथ जल्द सकारात्मक बातचीत नहीं होती है, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.