Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बादली मंडी में गेहूं की रिकॉर्ड आवक, 162 किसान पहुंचे मंडी

Summer Express,झज्जर । झज्जर जिले की बादली अनाज मंडी में रबी सीजन के तहत गेहूं की आवक ने तेजी पकड़ ली है। मंडी में 162 किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिनके द्वारा करीब 9000 क्विंटल गेहूं की आपूर्ति की गई। बढ़ती आवक के बीच खरीद और उठान प्रक्रिया भी सुचारू रूप से जारी रही।

जानकारी के अनुसार, सरकारी एजेंसी हैफेड की ओर से 10300 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया, जिससे मंडी परिसर में जगह खाली होती रही और खरीद कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आई। लगातार बढ़ रही आवक के चलते मंडी में व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है।

मंडी में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिन्हें व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी सक्रिय रहना पड़ा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आक्सन रिकॉर्डर नितिन काद्यान ने बताया कि अब तक मंडी में 1037 किसान कुल 77000 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंच चुके हैं, जिसमें से 27087 क्विंटल गेहूं की खरीद प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडी में केवल सूखी फसल की ही खरीद की जा रही है और नमी पाए जाने पर फसल को वापस लौटा दिया जाता है।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में बिजली, पानी और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में एसडीएम विशाल कुमार ने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

मंडी प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि खरीद और भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी या समस्या न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.