Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में 70 लाख के नकली मौनजारो इंजेक्शन जब्त,ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल विभाग ने नकली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले मौनजारो इंजेक्शन का करीब 70 लाख रुपये का जखीरा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस रेड में सामने आया कि महंगी दवा के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल विभाग को सूचना मिली थी कि नकली मौनजारो इंजेक्शन की बड़ी खेप शहर में पहुंची है। सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। रेड के दौरान मौके से करीब 70 लाख रुपये कीमत के इंजेक्शन बरामद किए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये इंजेक्शन असली ब्रांड की आड़ में बाजार में सप्लाई किए जा रहे थे।अमनदीप चौहान, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर – “मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमने बड़ी मात्रा में संदिग्ध इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी जांच करवाई जा रही है।”बताया जा रहा है कि मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से डायबिटीज के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होता है, लेकिन हाल के दिनों में इसे वजन घटाने के लिए भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी मांग का फायदा उठाकर नकली दवाओं का यह काला कारोबार चलाया जा रहा था। विभाग को आशंका है कि यह एक संगठित रैकेट हो सकता है, जो महंगे इंजेक्शन की आड़ में लोगों को नकली दवा बेच रहा था।ड्रग कंट्रोल विभाग ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां हमेशा लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही खरीदें और बिल जरूर लें। साथ ही इंजेक्शन का बैच नंबर और पैकेजिंग ध्यान से जांचें। बरामद सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.