Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ ने हाल की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। जानकारी के अनुसार, प्रथम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे समय रहते बचा लिया गया। इससे पहले द्वितीय वर्ष के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल कमरे में मिला था। फरवरी और मार्च में भी दो छात्रों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे संस्थान में छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आयोग ने कहा है कि अब तक उठाए गए कदम, जैसे दो प्रोफेसरों का स्थानांतरण, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। यह घटनाक्रम मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, काउंसलिंग व्यवस्था, निगरानी तंत्र और संकट प्रबंधन प्रणाली में गंभीर खामियों की ओर संकेत करता है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों के मानसिक और शारीरिक कल्याण को सुनिश्चित करना भी है।

इसी मामले में आयोग ने NIT निदेशक से आत्महत्या से जुड़ी परिस्थितियों, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा उपायों, मेंटर-मेंटी प्रणाली और हॉस्टल खाली कराने के आदेशों के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कुरुक्षेत्र के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से भी जांच, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को 19 मई 2026 की सुनवाई से एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपनी होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.