Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करना चाहती है : दुष्यंत चौटाला

Summer express, रोहतक | हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहतक पहुंचकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। जननायक जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक साजिश रचने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के आरोप लगाए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को उठाने पर सरकार घबरा गई और जननायक जनता पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। उनका कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। चौटाला ने कहा कि अपराध जांच एजेंसियां बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली गाड़ियों का उपयोग कर रही हैं, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा व्यापारियों और नेताओं के घरों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है।

आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो कदम भाजपा उनके खिलाफ उठाना चाहती थी, वही अब आम आदमी पार्टी के साथ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है।

दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि 27 अप्रैल को हिसार में छात्र हित महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत के माध्यम से छात्र और युवा अपनी आवाज उठाएंगे और सरकार को उसकी नीतियों के खिलाफ संदेश देंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.