Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र NIT चार छात्र आत्महत्याओं के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद, प्लेसमेंट को लेकर छात्रों में चिंता बढ़ी

Summer express, कुरुक्षेत्र | पिछले दो महीनों में चार छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के बाद कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद छात्रों के बीच प्लेसमेंट छूटने का डर गहराता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं 5-6 मई से शुरू होनी थीं, लेकिन अब इन्हें अगस्त तक टाल दिया गया है। इससे जुलाई के अंत में शुरू होने वाली कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ने की आशंका है, जिससे कई छात्र कंपनियों की चयन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

स्थिति को लेकर चिंतित छात्र लगातार संस्थान प्रशासन से समय पर परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं। वे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से परीक्षा देने को तैयार हैं, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र और प्लेसमेंट प्रभावित न हो।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला अधिकारी छात्रों की मांगों पर नाराजगी जताती सुनाई दे रही हैं। इसको लेकर भी छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है।

संस्थान के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता एवं जनसंपर्क प्रभारी प्रो. ज्ञान भूषण का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षाएं जल्द कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि आमतौर पर तकनीकी संस्थानों में तीसरे वर्ष की परीक्षाएं मई से जुलाई के बीच पूरी होती हैं, जिसके बाद कंपनियां प्लेसमेंट के लिए कैंपस पहुंचती हैं। हर साल करीब एक हजार छात्र विभिन्न विभागों से प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं।

बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए NIT प्रशासन ने 18 अप्रैल से परिसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सिरसा में सनसनी: दोस्ती बनी दुश्मनी, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में मजदूर की ईंट मारकर हत्या

सिरसा में सनसनी: दोस्ती बनी दुश्मनी, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में मजदूर की ईंट मारकर हत्या

Summer express,सिरसा I हरियाणा के सिरसा जिले के रोड़ी क्षेत्र में स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री में रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली विवाद ने दोस्ती को खून में बदल दिया। साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

भरवाईं के पास एनएच पर दर्दनाक हादसा: सुरक्षा इंतजामों की कमी ने ली दो जिंदगियां

चिंतपूर्णी, विकास -:चिंतपूर्णी क्षेत्र के भरवाईं के समीप चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां खतरनाक मोड़ के साथ करीब 200 फीट गहरी खाई मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद सड़क किनारे क्रैश बैरियर...
Summer Express - छात्रों के विरोध के आगे झुका एसपीयू प्रबंधन, अब 15 जून से ही होंगी परीक्षाएं

छात्रों के विरोध के आगे झुका एसपीयू प्रबंधन, अब 15 जून से ही होंगी परीक्षाएं

मंडी, धर्मवीर -सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध के बाद प्रबंधन ने आगामी 12 मई से आयोजित होनी वाली परीक्षाओं को अब जून माह में कराए का निर्णय लिया है। बता दें कि आज छात्र संगठन एबीवीपी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न छात्रों ने उनकी परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने को लेकर यूनिवर्सिटी वीसी का घेराव कर...
Summer Express - Auto Draft

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को...
Summer Express - फरीदाबाद में कचरे में लगी आग से भूमिगत केबल जली, बिजली निगम को ₹23.39 लाख का नुकसान

फरीदाबाद में कचरे में लगी आग से भूमिगत केबल जली, बिजली निगम को ₹23.39 लाख का नुकसान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद में सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा एक बार फिर सामने आया है। बड़खल चौक से सेक्टर-28 बाईपास रोड पर कचरे में लगी आग के कारण भूमिगत बिजली केबल जल गई, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई और निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.