Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार के मंडी आदमपुर में युवक की हत्या: रेलवे स्टेशन के पास खून से सना शव मिलने से सनसनी

Summer express, हिसार  | हिसार के मंडी आदमपुर में सरपंच चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन के पास खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव रेलवे पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। शव की हालत बेहद गंभीर थी और वह पूरी तरह खून से सना हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई और बाद में शव को मौके पर फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान मंडी आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की निर्मम हत्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को...
Summer Express - फरीदाबाद में कचरे में लगी आग से भूमिगत केबल जली, बिजली निगम को ₹23.39 लाख का नुकसान

फरीदाबाद में कचरे में लगी आग से भूमिगत केबल जली, बिजली निगम को ₹23.39 लाख का नुकसान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद में सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा एक बार फिर सामने आया है। बड़खल चौक से सेक्टर-28 बाईपास रोड पर कचरे में लगी आग के कारण भूमिगत बिजली केबल जल गई, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई और निगम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।...
Summer Express - Auto Draft

कुरुक्षेत्र NIT चार छात्र आत्महत्याओं के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद, प्लेसमेंट को लेकर छात्रों में चिंता बढ़ी

Summer express, कुरुक्षेत्र | पिछले दो महीनों में चार छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के बाद कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद छात्रों के बीच प्लेसमेंट छूटने का डर गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं 5-6...
Summer Express - राज्यपाल का शिमला दौरा:जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

राज्यपाल का शिमला दौरा:जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...
Summer Express - नूरपुर मिनी सचिवालय में शौचालयों की बदहाली पर प्रशासन सख्त, तुरंत सुधार के आदेश

नूरपुर मिनी सचिवालय में शौचालयों की बदहाली पर प्रशासन सख्त, तुरंत सुधार के आदेश

Summer express, कांगड़ा , संजीव | नूरपुर के मिनी सचिवालय में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की खराब हालत को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अरुण शर्मा ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मिनी सचिवालय परिसर में आम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.