Summer express/ सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने आज पूरे जोश और समर्थकों के भारी जनसमूह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान शहर में शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया।
इस बीच चुनावी रणनीति को धार देने के लिए कर्नल संजय शांडिल ने मोर्चा संभाल लिया है। उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव अभियान को संगठित और प्रभावी बनाने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है।कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस बार नगर निगम में बदलाव तय है और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, नामांकन के साथ ही सोलन में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होता नजर आ रहा है।