Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी के विशाल ठाकुर का कमाल: एक साथ चार सरकारी परीक्षाएं पास कर दिखाया हुनर

Mandi, Dharamveer 

कहते हैं, “हौसले बुलंद हों तो मंज़िलें खुद रास्ता दिखाती हैं।” इस कहावत को सच कर दिखाया है मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की बहरी पंचायत के विशाल ठाकुर ने। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (GST), उत्पादन एवं सीमा शुल्क विभाग में हवलदार के पद पर कार्यरत विशाल ठाकुर ने एक साथ चार-चार सरकारी परीक्षाएं पास कर सबको चौंका दिया है।

अपनी नियमित नौकरी के साथ-साथ उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और परिणामस्वरूप केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप निरीक्षकरेलवे सुरक्षा बल (RPF) में उप निरीक्षक, और भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) में कनिष्ठ सचिवालय सहायक की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।चारों परीक्षाएं पास करने के बाद जब बेहतर अवसर चुनने की बारी आई, तो विशाल ठाकुर ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अपनी नई सेवा के रूप में चुना। अब वे CISF में उप निरीक्षक के तौर पर देश की सेवा करेंगे।उनकी इस अद्भुत उपलब्धि से पूरे गांव बहरी में खुशी की लहर है। लोग विशाल ठाकुर की लगन, अनुशासन और मेहनत की जमकर सराहना कर रहे हैं। परिवार और मित्रों को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।विशाल ठाकुर ने अपने प्रयासों से यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प मजबूत हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो सफलता निश्चित है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.