Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PM Kisan 21वीं किस्त: किसानों के खाते में 2-2 हजार कब आएंगे?

नई दिल्ली | किसानों की लंबे समय से प्रतीक्षित पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अब दीपावली के बाद छठ महापर्व तक पहुंच गया है। किसान सोच रहे हैं कि आखिर कब उनके खाते में 2-2 हजार रुपये का भुगतान होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में यह किस्त पहले ही लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।

सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव (6 और 11 नवंबर) से पहले यह किस्त जारी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बावजूद पहले से मंजूर योजनाओं के पेमेंट जारी किए जा सकते हैं।

PM Kisan Yojana क्या है?

फरवरी 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत योग्य किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। ध्यान रहे कि केवल eKYC पूरा करने वाले और बैंक अकाउंट आधार से लिंक होने वाले किसान ही इस किस्त के हकदार होंगे।

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
किसान अधिकृत वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी 21वीं किस्त का भुगतान स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए “Beneficiary Status” पर क्लिक कर, आधार या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। स्क्रीन पर तुरंत जानकारी दिख जाएगी कि किस्त भेजी गई है या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.