Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में बढ़ती वॉल्वो बसें बनीं सिरदर्द, एचआरटीसी और ट्रैफिक व्यवस्था पर बोझ

धर्मशाला में बढ़ती वॉल्वो बसें बनीं सिरदर्द, एचआरटीसी और ट्रैफिक व्यवस्था पर बोझ

Dharamshala, Rahul


धर्मशाला में इन दिनों वॉल्वो बसों का बढ़ता जाल स्थानीय यातायात और एचआरटीसी धर्मशाला डिपो — दोनों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला और ग्लोबल सिटी मैक्लोड़गंज हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, और इन्हीं सैलानियों की सुविधा के लिए कई निजी ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से वॉल्वो बसें चलानी शुरू कर दी हैं।

धीरे-धीरे यह कारोबार इतना बढ़ गया कि अब धर्मशाला में वॉल्वो बसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इन बसों की सबसे बड़ी समस्या है — पार्किंग की कमी।मैक्लोड़गंज सड़क की खराब हालत के चलते पिछले दो महीनों से ये बसें ऊपर तक नहीं जा पा रही हैं, और अब एचआरटीसी वर्कशॉप व बस स्टैंड के पास ही पार्किंग करने लगी हैं। इससे एचआरटीसी की बसों को वर्कशॉप में खड़ा करने में परेशानी हो रही है, वहीं इन वॉल्वो बसों की लंबी कतारों के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।स्थिति को काबू में लाने के लिए एचआरटीसी धर्मशाला डिपो ने अब कांगड़ा के आरटीओधर्मशाला के एसडीएम और ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर इन बसों की पार्किंग हटाने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।


साहिल कपूर, रीजनल मैनेजर, एचआरटीसी धर्मशाला 

वॉल्वो बसें हमारे लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही हैं। हमने इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया है ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.