Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुनिया के टॉप अरबपतियों में बड़ा बदलाव, मस्क को झटका

नई दिल्ली |  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, एलन मस्क के लिए उल्टा साबित हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद, उनकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के शेयर 3.4% गिर गए, जिससे मस्क की नेटवर्थ में 11 अरब डॉलर (लगभग ₹9,66,06 करोड़) की कमी आई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति अब 451 अरब डॉलर रह गई है। साल 2025 में अब तक उनकी कुल संपत्ति में 18 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। इसके विपरीत, दुनिया के टॉप-10 अमीरों में से 8 की संपत्ति शुक्रवार को बढ़ी।

लैरी एलिसन सबसे आगे
ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन इस साल अब तक 151 अरब डॉलर की कमाई के साथ सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले अरबपति बने हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ 2.82 अरब डॉलर बढ़कर 343 अरब डॉलर पहुंच गई।

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की स्थिति

  • मार्क जुकरबर्ग – $260 अरब
  • जेफ बेजोस – $247 अरब
  • लैरी पेज – $227 अरब
  • सर्गेई ब्रिन – $212 अरब
  • बर्नार्ड अर्नॉल्ट – $195 अरब
  • स्टीव बालमर – $180 अरब
  • जेंसन हुआंग – $162 अरब
  • माइकल डेल – $159 अरब

भारतीय अरबपतियों का हाल

भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर है और वे 18वें नंबर पर बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 11.1 करोड़ डॉलर की बढ़त दर्ज हुई। इस साल अब तक उनकी कुल दौलत में 12.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ 92.3 अरब डॉलर रह गई, जो 20वें स्थान पर है। शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 64.5 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज हुई, हालांकि सालभर में उनकी कुल कमाई 13.6 अरब डॉलर बढ़ी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...

5 नवंबर को अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: डा. अर्चना गुप्ता

Summer express ,ankur kapoor, अम्बाला। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अम्बाला छावनी पहुंचकर भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है।...

करनाल के सिंगड़ा गांव से दो साल का बच्चा लापता, तालाब में भी तलाश जारी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के सिंगड़ा गांव में दो साल के मासूम बच्चे के लापता होने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें गांव में घर-घर जाकर...

कैथल में पुलिस ने बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किए सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पेहवा चौक पर सार्वजनिक रूप से सैकड़ों जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.