Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रवींद्रनाथ टैगोर की चिट्ठियों की ऐतिहासिक नीलामी, ₹5.9 करोड़ में बिका दुर्लभ संग्रह

नई दिल्ली | नोबेल पुरस्कार विजेता कवि और दार्शनिक रवींद्रनाथ टैगोर की हस्तलिखित चिट्ठियों ने एक बार फिर कला और साहित्य जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आस्टागुरु की हालिया “कलेक्टर्स चॉइस” नीलामी में टैगोर के 35 मूल पत्रों और 14 संबद्ध लिफाफों का एक दुर्लभ संग्रह ₹5.9 करोड़ में बिका, जो टैगोर से जुड़ी दूसरी सबसे बड़ी नीलामी बन गई है।

इस खास नीलामी का आयोजन 26 और 27 जून को किया गया था, जिसमें कला के पारंपरिक स्वरूपों से इतर, एक ऐतिहासिक साहित्यिक संग्रह ने सबसे ऊंची बोली हासिल की।

100 साल पुरानी चिट्ठियों ने जीता दिल

यह संग्रह टैगोर द्वारा प्रसिद्ध समाजशास्त्री और उनके निकट मित्र धुरजति प्रसाद मुखर्जी को 1927 से 1936 के बीच लिखे गए पत्रों का है। इनमें से कई पत्रों पर शांतिनिकेतन स्थित उनके निवास ‘उत्तरायण’, दार्जिलिंग के ‘ग्लेन ईडन’ और उनकी प्रसिद्ध नौका ‘पद्मा’ के लेटरहेड अंकित हैं।

टैगोर की आत्मा झलकती है इन पत्रों में”

AstaGuru के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मनोज मंसुखानी ने बताया, “यह केवल साहित्य नहीं, टैगोर के आत्मचिंतन और सौंदर्य दृष्टि की जीवंत झलक है। इन पत्रों के माध्यम से उनके निजी विचार, साहित्यिक दृष्टिकोण और भावनात्मक अनुभव सामने आते हैं।”

मंसुखानी के अनुसार टैगोर की चिट्ठियां सामान्यतः निजी संग्रहों या संस्थागत अभिलेखों में सुरक्षित रहती हैं और सार्वजनिक रूप से इनका मिलना बेहद दुर्लभ होता है। यही कारण है कि इस पूरे संग्रह को इतनी ऐतिहासिक कीमत मिली।

नीलामी में टैगोर की ‘The Heart’ मूर्ति भी शामिल

चिट्ठियों के अलावा टैगोर द्वारा बनाई गई एकमात्र जानी-पहचानी मूर्ति ‘द हार्ट’ की भी नीलामी की गई। क्वार्ट्जाइट पत्थर से बनी यह मूर्ति टैगोर ने संभवतः अपनी भाभी कादंबरी देवी को समर्पित की थी। इसे उन्होंने वर्ष 1883 में कर्नाटक के कारवार में अपने एकांतवास के दौरान बनाया था, जब वे मात्र 22 वर्ष के थे। इस मूर्ति को करीब ₹1.04 करोड़ में खरीदा गया।

एम एफ हुसैन की कृति को भी मिला बड़ा दाम

नीलामी में कुल 77 वस्तुएं रखी गई थीं। टैगोर की चिट्ठियों के बाद सबसे ऊंची बोली प्रसिद्ध चित्रकार एम एफ हुसैन की ‘मदर टेरेसा’ श्रृंखला की पेंटिंग पर लगी, जिसे ₹3.80 करोड़ में बेचा गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.