हाजीपुर | हाजीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तलवाड़ा रोड पर अड्डा झीर दा खूह के पास उस वक्त हुआ, जब एक कार पराली से लदी ट्रॉली से जा भिड़ी।
इस टक्कर में सूरज (पुत्र विजय कुमार), निवासी मकान नंबर 307, सेक्टर-3, तलवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उसके दो साथी — मनीष कुमार (पुत्र रलदू राम), निवासी मेन मार्केट, तलवाड़ा और रमन कुमार (पुत्र रमेश कुमार), निवासी मकान नंबर 1279, तलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर ट्रॉली से अचानक टकराने के कारण हुई, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और ट्रॉली चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।