Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में आपदा से मची तबाही, राहत कार्यों में देरी पर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा

Mandi, 2 July

भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र में हालात बेहद खराब हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर आपदा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मंडी में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी हालात से अनभिज्ञ बनी हुई है और समय रहते उचित कदम नहीं उठा रही।

NDRF अब तक नहीं बुलाई गई, कई गांवों का संपर्क टूटा

जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि अब तक सराज क्षेत्र में पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं, जिनमें से एक ही गांव के 12 लोग शामिल हैं। बगस्याड से आगे सड़क संपर्क पूरी तरह से कट चुका है और मोबाइल नेटवर्क भी ठप है, जिससे राहत कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। थुनाग सहित आसपास के गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक राहत और बचाव टीमें मौके पर नहीं पहुंची हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अब भी मानसून को लेकर पूरी तरह सजग नहीं हुई है, जबकि स्थानीय स्तर पर हालात अत्यंत गंभीर हैं। NDRF की टीमें अभी तक क्षेत्र में तैनात नहीं की गई हैं और लोक निर्माण विभाग के पास आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध नहीं है।

केंद्र सरकार से मदद की अपील

जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से बातचीत की है और राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकार सक्रिय नहीं हुई, तो वह यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे और सराज क्षेत्र में NDRF की तैनाती की मांग करेंगे ताकि जनहानि को रोका जा सके

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.