Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोजमर्रा के सामान होंगे सस्ते? केंद्र सरकार कर सकती है GST स्लैब में बदलाव, मिडिल क्लास को राहत की उम्मीद

नई दिल्ली | केंद्र सरकार आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जल्द ही जीएसटी दरों में बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार उन आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है जो दैनिक जीवन में उपयोग की जाती हैं। इन पर फिलहाल 12% GST लागू है, लेकिन सरकार इन्हें 5% टैक्स स्लैब में लाने या 12% स्लैब को खत्म करने पर विचार कर रही है।

आम जनता को मिल सकता है फायदा

अगर यह बदलाव लागू होता है, तो मिडिल और लोअर इनकम ग्रुप को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। इससे घरेलू बजट पर बोझ कम होगा और कई जरूरी सामान सस्ते हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, GST काउंसिल की अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक महीने के अंत तक हो सकती है। हालांकि, बैठक की अधिसूचना कम से कम 15 दिन पहले जारी करना अनिवार्य है।

महंगाई पर लगाम लगाने की तैयारी

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस कदम से न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि देश में मुद्रास्फीति (महंगाई) को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

इन चीजों पर बदल सकता है टैक्स स्ट्रक्चर

सरकार कुछ महंगी वस्तुओं जैसे:

  • कारें
  • तंबाकू
  • पान मसाला
  • कोल्ड ड्रिंक

पर अलग से लगने वाले सेस को भी GST में शामिल करने की योजना बना रही है। इससे टैक्स व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.