Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेरठ में महिला की मौत का मामला: तांत्रिक से ठगी की शिकायत के बाद पुलिस चौकी में धमकी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मेरठ | जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की मौत पुलिस चौकी से लौटने के बाद हुई, जहां वह तांत्रिक द्वारा ठगे जाने की शिकायत लेकर पहुंची थी। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि तांत्रिक और पुलिसकर्मी की मिलीभगत के चलते उनकी पत्नी को न सिर्फ धमकाया गया, बल्कि इतना मानसिक दबाव बनाया गया कि उसकी जान चली गई।

इलाज के नाम पर ठगी, फिर मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक, सीमा खान नाम की महिला पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके इलाज के नाम पर एक तांत्रिक जुबेर ने उनसे करीब ₹2.25 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब फायदा नहीं हुआ, तो महिला के पति इरशाद पठान ने 18 मई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। जांच की जिम्मेदारी माधवपुरम पुलिस चौकी के प्रभारी अनुज कटियार को सौंपी गई।

चौकी में हुआ दुर्व्यवहार, हालत और बिगड़ी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 2 जून को जब सीमा खान को चौकी बुलाया गया, तो दारोगा ने तांत्रिक का पक्ष लिया और महिला को फटकारते हुए जेल भेजने की धमकी दी। दारोगा ने उनकी तबीयत बिगड़ने पर उसे “ड्रामा” करार दिया और और अधिक सख्ती दिखाई। चौकी से लौटने के बाद सीमा की तबीयत और बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 13 जून को उनकी मौत हो गई।

कॉल डिटेल्स से सामने आया संबंध!

मृतका के पति का आरोप है कि चौकी प्रभारी अनुज कटियार और तांत्रिक जुबेर के बीच लगातार फोन और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क था। उनका दावा है कि इन कॉल रिकॉर्ड्स से दोनों की साठगांठ की पुष्टि होती है। इरशाद ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, जांच के आदेश

मामले के बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और भरोसा दिलाया है कि सत्यापन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला मेरठ पुलिस के लिए गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.