Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फूलपुर की नाबालिग को केरल ले जाकर जबरन धर्मांतरण और उकसावे की कोशिश, पीड़िता ने बताई पूरी आपबीती

फूलपुर  | उत्तर प्रदेश के फूलपुर से गायब एक नाबालिग लड़की को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केरल के त्रिशूर में उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने और कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग देने की कोशिश की गई। लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और अब पूरे मामले की पुलिस जांच चल रही है।

केरल पहुंचते ही शुरू हुआ धार्मिक दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह ट्रेन से केरल पहुंची थी, जहां दरकशा नाम की महिला पहले से मौजूद थी। स्टेशन पर एक व्यक्ति को फोन कर बुलाया गया और लड़की को एक कार से त्रिशूर के हॉस्टल में ले जाया गया। वहां खाना खिलाकर आराम करने को कहा गया।

अगले ही दिन से धार्मिक शिक्षा (दीनी तालीम) दी जाने लगी। हिजाब पहनने की ट्रेनिंग, धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया गया। कुछ दिनों बाद जिहादी विचारधारा से जुड़े प्रशिक्षण के लिए भी दबाव बढ़ने लगा। डरी-सहमी लड़की मौके का फायदा उठाकर हॉस्टल से भाग निकली और त्रिशूर रेलवे स्टेशन पहुंची।

स्टेशन पर फिर हुई घेराबंदी, TTE ने पहुंचाया पुलिस के पास

त्रिशूर स्टेशन पर दरकशा ने लड़की का पीछा कर उसे फिर पकड़ने की कोशिश की। दोनों के बीच झड़प होते देख टिकट निरीक्षक (TTE) ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मोबाइल कॉल डिटेल्स से हुआ नेटवर्क का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि दरकशा लगातार ताज नामक युवक से संपर्क में थी, जो फूलपुर के जोगिया शेखपुर का निवासी है और कई सालों से केरल में नौकरी कर रहा है। ताज और दरकशा के बीच 8-9 मई के बीच 13 कॉल्स हुई थीं। दरकशा ने बताया कि ताज ने लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाने को कहा था, जिसमें कमीशन का लालच भी दिया गया।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दरकशा और मोहम्मद कैफ नामक युवक ने पहले उसकी बेटी को पैसों का लालच देकर फंसाया और फिर उसे प्रयागराज से दिल्ली और केरल ले जाया गया। रास्ते में छेड़छाड़, धार्मिक दबाव और जबरन धर्मांतरण के बाद लड़की को कट्टरपंथी ट्रेनिंग के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। कॉल रिकॉर्ड्स, बयान और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.