Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर: तेज रफ्तार कार ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 घायल , गर्भवती महिला सुरक्षित

यमुनानगर | यमुनानगर सिविल अस्पताल के गेट के सामने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। छछरौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने सिविल अस्पताल के अंदर प्रवेश कर रही एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और अस्पताल की दीवार से जा टकराई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के समय एंबुलेंस गांधीनगर से एक गर्भवती महिला को लेकर सिविल अस्पताल आ रही थी। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। इसके अलावा एंबुलेंस चालक और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया हादसे की वजह

घायल एंबुलेंस ड्राइवर सतीश ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार काफी तेज गति से चल रही थी और उसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

डायल 112 के पुलिसकर्मी मोहन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चारों युवक कार में सवार थे। फिलहाल यह जांच का विषय है कि उन्होंने शराब का सेवन किया था या नहीं। गर्भवती महिला सुरक्षित है, हालांकि उनके परिजनों को हल्की चोटें आई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.