रांची | झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74वां जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में केक काटा गया और पार्टी नेताओं ने उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुबोधकांत सहाय का राजनीतिक सफर समाज के हर वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका निभाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि सहाय जी हमेशा जनहित के मुद्दों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि सहाय जी का संघर्षपूर्ण जीवन आज भी युवा नेताओं के लिए मिसाल है।
जन्मदिन समारोह में उन्हें बधाई देने वालों में कांके विधायक सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सोनल शांति, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, राजन वर्मा, गोपाल उपाध्याय, सूर्यकांत शुक्ला, उज्जवल तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, निरंजन शर्मा, जगदीश साहू और अजय सिंह समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।