Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी  डिस्प्ले को लेकर अंबाला में हंगामा, विपक्ष धरने पर बैठा

कांग्रेस और आजाद प्रत्याशियों ने लगाए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, देर रात बढ़ाई गई सुरक्षा

Summer express/अम्बाला -:अंबाला में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात बड़ा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशियों, विपक्षी दलों और कई आजाद उम्मीदवारों ने स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी डिस्प्ले न लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

अंबाला के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कांग्रेस नेताओं और प्रत्याशियों ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर सवाल उठा दिए। आरोप लगाया गया कि स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए डिस्प्ले स्क्रीन नहीं लगाई गई थी और सीसीटीवी कैमरे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे।मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी कुलविंद्र कौर सैनी, वार्ड-12 से प्रत्याशी मिथुन वर्मा समेत कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ देर रात मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जवाब मांगा।प्रत्याशियों का कहना था कि उन्होंने दोपहर में ही प्रशासन को स्ट्रांग रूम के बाहर लाइव सीसीटीवी डिस्प्ले लगाने और कैमरे चालू रखने की मांग की थी, लेकिन रात 11 बजे तक भी व्यवस्था पूरी नहीं की गई।कांग्रेस प्रत्याशी मिथुन वर्मा ने आरोप लगाया कि जब वे रात में वहां पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरों के तार जोड़े जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले चुनावों में स्ट्रांग रूम के बाहर डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाती थी ताकि प्रत्याशी और समर्थक बाहर बैठकर ईवीएम  की निगरानी कर सकें। उनका कहना था कि सीसीटीवी व्यवस्था मतदान प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही पूरी तरह सक्रिय होनी चाहिए थी।विरोध बढ़ने पर कांग्रेस प्रत्याशी और समर्थक स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

वहीं, मामले पर ARO ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार 24 घंटे काम कर रहे हैं और स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मौके पर डीएसपी  और सुरक्षा कर्मी तैनात हैं तथा सभी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी गई हैं। ARO ने कहा कि प्रत्याशियों को रिकॉर्डिंग देखने का विकल्प भी दिया गया है, लेकिन वे इसे मुद्दा बनाकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते...

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने लौटाया जरूरी दस्तावेजों से भरा खोया बैग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने अपनी ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुनील...

पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: तीन जिलों में झमाझम बारिश, 3 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट

Summer express, लुधियाना | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों...

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड...

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.