Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल स्थित सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, जिससे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल के कुल 27 विद्यार्थियों में से 15 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, जबकि 12 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया।
बेहतरीन परिणाम आने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर स्कूल संस्थान के प्रधान सी.बी. सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान सी.बी. सैनी ने बताया कि स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।