Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष की अटकलें तेज़

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़े संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट है। पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। इस बार कमान एक महिला नेता को सौंपे जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त, नए नेतृत्व की तलाश शुरू

जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था, लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया था। अब जबकि लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और भाजपा दोबारा केंद्र की सत्ता में आ चुकी है, संगठन में नए चेहरे की नियुक्ति की तैयारी तेज़ हो गई है।

महिला नेतृत्व की दिशा में रणनीतिक कदम

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व इस बार एक महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देना चाहता है। यह कदम आगामी लोकसभा परिसीमन के बाद लागू होने वाले 33% महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए भी अहम माना जा रहा है।

इन नामों की चर्चा जोरों पर:

  •  निर्मला सीतारमण:
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं। हाल ही में पार्टी मुख्यालय में जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के साथ हुई बैठक को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। वे पूर्व में रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार को लेकर भी वे एक अहम चेहरा साबित हो सकती हैं।
  •  डी. पुरंदेश्वरी:
    पूर्व केंद्रीय मंत्री और आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुकीं डी. पुरंदेश्वरी भी इस रेस में एक मजबूत दावेदार हैं। उनके पास बहुभाषी नेतृत्व क्षमता और विभिन्न दलों के साथ काम करने का अनुभव है। हाल ही में वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नज़र आईं।
  •  वानती श्रीनिवासन:
    तमिलनाडु की विधायक वानती श्रीनिवासन भी इस रेस में हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और 2022 में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं—ऐसा करने वाली पहली तमिल महिला। कोयंबटूर साउथ से विधायक वानती संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं।

आरएसएस ने भी जताया समर्थन

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महिला अध्यक्ष के प्रस्ताव को समर्थन दिया है। संघ का मानना है कि यह कदम पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल बनाएगा और महिला मतदाताओं को भाजपा से और जोड़ने में मदद करेगा, जिनकी भूमिका हाल के चुनावों में निर्णायक रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.