Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब यूपी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 5 तारीख तक सीधे खाते में मिलेगा वेतन

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राहत देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब प्रदेश में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को हर माह की 5 तारीख तक वेतन सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इस फैसले से समय पर भुगतान, पारदर्शिता और श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

UPCOS का गठन: वेतन समय पर, कटौती नहीं

राज्य सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के गठन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस व्यवस्था से एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगेगी, कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन मिलेगा और अनियमितताओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

गठित होगी निगरानी समिति, मिलेगा अनुभव का लाभ

  • UPCOS कंपनी एक्ट के तहत गठित होगा और इसके संचालन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बनाया जाएगा।
  • निगम के लिए एक महानिदेशक भी नियुक्त होगा।
  • मंडल और जिला स्तर पर निगरानी समितियां काम करेंगी ताकि पूरे सिस्टम पर पैनी नजर रखी जा सके।
  • GeM पोर्टल से आउटसोर्स एजेंसियों का चयन होगा और उनका कार्यकाल न्यूनतम तीन वर्ष का होगा।
  • पहले से कार्यरत कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर वरीयता मिलेगी।

सभी सामाजिक और बैंकिंग लाभ होंगे सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वेतन हर महीने निश्चित तारीख तक कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किया जाए। साथ ही, ईपीएफ (EPF), ईएसआई (ESI) और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ भी समय पर जमा किए जाएं। यदि कोई एजेंसी नियमों का उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमित पदों पर आउटसोर्सिंग की नियुक्तियों पर रोक

सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि नियमित सरकारी पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्ति नहीं की जाएगी। इसके अलावा UPCOS के तहत की जाने वाली सभी भर्तियों में SC, ST, OBC, EWS, महिलाओं, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को आरक्षण का लाभ अनिवार्य रूप से मिलेगा। तलाकशुदा, निराश्रित और परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

यह फैसला श्रमिक सम्मान और पारदर्शी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम है” – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने इस पहल को सामाजिक न्याय, प्रशासनिक सुधार और श्रमिक हितों की रक्षा की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा और गरिमा का अनुभव होगा, साथ ही शासन प्रणाली भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.