Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली में पुलिस टीम पर हमला, दो जवान घायल

सागर पाहवा | मोहाली
मोहाली के लांडरां-बनूड़ रोड पर शनिवार को एंटी-नारकोटिक सेल की पुलिस टीम पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने के साथ-साथ धारदार हथियारों से भी
हमला किया।
घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नाकाबंदी पर पूछताछ के दौरान आराेपियों ने दोस्तों को बुलाया, किया हमला
एसपी (डी) सौरव जिंदल ने मीडिया को बताया कि एंटी-नारकोटिक सेल की टीम लांडरां-बनूड़ रोड पर विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया। पूछताछ के दौरान कार सवार लोग पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। पुलिस के अनुसार, सत्यापन के दौरान संदिग्धों ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। थोड़ी ही देर बाद दूसरी कार में सवार होकर पहुंचे 3-4 हमलावरों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग की और धारदार हथियारों से भी वार किए, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिसकर्मी खतरे से बाहर
घायल पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह और हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
आरोपियों की तलाश में टीमें गठित
एसपी सौरव जिंदल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए, स्पेशल ऑपरेशन सेल और संबंधित थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.