Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने 25 करोड़ के विकास कार्य कराए मंजूर, समस्याओं का किया समाधान

गुरशरण सिंह / सुरिंदर सिंह अंकुश
मोहाली|समर न्यूज

नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर-30 से दूसरी बार निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने अपने वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए करीब 25.05 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं नगर निगम से स्वीकृत करवाई हैं।
इन विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम, खेल मैदान, पेवर ब्लॉक, स्ट्रीट फर्नीचर, सामुदायिक भवनों का निर्माण तथा बरसाती पानी की निकासी जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इनमें से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने की प्रक्रिया जारी है।
पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने बताया कि नगर निगम की अब तक हुई दोनों हाउस बैठकों में उन्होंने वार्ड-30 और शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे मजबूती से उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से रखा गया, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। भोलू ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना विकास कार्यों की शुरुआत तो करवा देते हैं, लेकिन कुछ सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर कई बार इन कार्यों को रुकवा देते हैं, जिससे विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी होती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य राजनीति से ऊपर उठकर होने चाहिए और जनता के हित में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लोगों की मांग और स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार की गई हैं, ताकि बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। लंबित परियोजनाएं भी जल्द पूरी होंगी।

निवािसयों की जरूरतों के हिसाब से बनाई गई है विकास कार्यों की योजना

पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने बताया कि वार्ड के सेक्टर-78, सेक्टर-79, गांव सोहाना और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि पार्कों की मरम्मत, हरित क्षेत्र का विस्तार, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण, ओपन जिम की स्थापना तथा खराब सड़कों की मरम्मत जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।ओपन जिम, पार्कों का सौंदर्यींकरण जारी
उन्होंने बताया कि सेक्टर-78 के विशेष पार्क और फायर स्टेशन क्षेत्र में ओपन जिम, टॉयलेट ब्लॉक, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया गया है। वहीं सेक्टर-79 में पार्कों के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने, स्ट्रीट फर्नीचर उपलब्ध कराने, बरसाती पानी की निकासी, गलियों और सड़कों की मरम्मत, मैनहोल की सफाई तथा गाद निकालने जैसे कार्य भी कराए गए हैं।

सामुदायिक एवं धार्मिक स्थलों में भी निमार्ण कार्य जारी
गांव सोहाना में धर्मशाला के लिए शेड निर्माण, धार्मिक एवं सामुदायिक स्थलों की मरम्मत, गलियों में पेवर ब्लॉक बिछाने तथा कच्चे रास्तों को पक्का करने जैसे विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। भोलू ने कहा कि कुछ परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी कार्यों को जल्द शुरू करवाने और समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने 25 करोड़ के विकास कार्य कराए मंजूर, समस्याओं का किया समाधान

गुरशरण सिंह / सुरिंदर सिंह अंकुशमोहाली|समर न्यूज नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर-30 से दूसरी बार निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने अपने वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए करीब 25.05 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं नगर निगम से स्वीकृत करवाई हैं।इन विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण,...

जीएमसीएच-32 में 99 में से 64 वेंटिलेटर बंद, तिवारी ने लोकसभा में उठाया मामला

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड महामारी के दौरान केंद्र से मिले 99 वेंटिलेटरों में से 64 के काम नहीं करने का मामला लोकसभा में उठा है।चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार से पूछा कि बड़ी संख्या में वेंटिलेटर खराब होने की स्थिति में...

पांच साल में चंडीगढ़ में विदेशी पर्यटकों की संख्या 625 प्रतिशत बढ़ी

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 625 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों की संख्या में करीब 417 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की...

चंडीगढ़ में ओवरलोड स्कूल बस में दरवाजा खुला मिलने पर मानवाधिकार आयोग सख्त

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही के मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। शिकायत के अनुसार, एक स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था और बस का दरवाजा भी खुला हुआ था। बस में कंडक्टर के मौजूद...

आखिरकार झुकी सरकार, प्रधान का इस्तीफा

एजेंसी | नई दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह फैसला देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन व सीजेपी के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के बीच आया।इस्तीफे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.