Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जन्मदिन पर दीपक गर्ग ने जनसेवा को दी प्राथमिकता

मुकुल शर्मा | पंचकूला

वार्ड नंबर-13 के नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग ने अपना जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर सेक्टर-4 में नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जबकि सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भाग लेकर दीपक गर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
दीपक गर्ग ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य करवाना ही नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-4 में शुरू किया गया जनसंपर्क कार्यालय क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बनेगा, जहां नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे रख सकेंगे।

पार्षद दीपक गर्ग ने कहा, रक्तदान महादान
उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार तरुण भंडारी भी विशेष रूप से पहुंचे और दीपक गर्ग को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं वार्ड नंबर-15 की पार्षद प्रियंका कुंडलस, वार्ड नंबर-4 के पार्षद भारत हितैषी तथा वार्ड नंबर-19 की पार्षद मनीषा रानी ने भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और दीपक गर्ग को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दीपक गर्ग के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।

रक्तदाताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार तरुण भंडारी भी विशेष रूप से पहुंचे और दीपक गर्ग को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं वार्ड नंबर-15 की पार्षद प्रियंका कुंडलस, वार्ड नंबर-4 के पार्षद भारत हितैषी तथा वार्ड नंबर-19 की पार्षद मनीषा रानी ने भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और दीपक गर्ग को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दीपक गर्ग के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.