Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली

गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-67 के अध्यक्ष एनएस कलसी और वार्ड पार्षद मनजीत कौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग तथा गमाडा के मुख्य प्रशासक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
एसोसिएशन के महासचिव एसके बग्गा ने बताया कि गमाडा करीब 2.59 एकड़ क्षेत्र में स्थित तीनों कमर्शियल साइटों को एक साथ नीलाम करने जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला सेक्टर के निवासियों के हितों के खिलाफ है। नीलामी पूरी होने और बहुमंजिला परिसर बनने से स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
निवासियों ने बताया कि इससे पहले गमाडा ने एयरपोर्ट रोड स्थित कमर्शियल साइट संख्या 10, 11, 12 और 13 को मिलाकर बेचा था, जहां अब 12 मंजिला सीपी-67 मॉल बन चुका है। इसके कारण अंदरूनी गलियों में रहने वाले लोगों को अपने वाहन निकालने में परेशानी होती है।
निवासियों ने आशंका जताई कि सेक्टर-67 और 68 को विभाजित करने वाली सड़क के किनारे प्रस्तावित बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनने से आसपास के घरों की हवा और रोशनी पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने मांग की कि तीनों साइटों को संयुक्त रूप से नीलाम करने के बजाय अलग-अलग बेचा जाए ।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.