Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-नेपाल सीमा पर ‘वारिस पंजाब दे’ के संदिग्ध समेत पांच गिरफ्तार

समर न्यूज | अमृतसर
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा चेकपोस्ट पर गुरुवार शाम सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन में सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उनके पास कथित तौर पर वैध दस्तावेज नहीं मिले।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा बताया जा रहा विक्रमजीत सिंह भी शामिल है। हालांकि देर शाम तक जिला पुलिस या प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
बताया जा रहा है कि पंजाब के रूपनगर का रहने वाला विक्रमजीत सिंह वर्ष 2023 में अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में वांछित था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि वह फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे नेपाल में छिपा हुआ था। फिलहाल जांच एजेंसियां उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही हैं।
हिरासत में लिए गए लोगों में अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों भी शामिल बताया जा रहा है। वह मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। आरोप है कि वह वैध वीजा के बिना नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।
मनवीर सिंह के साथ उसकी अमेरिकी नागरिक पत्नी और बच्ची भी मौजूद थीं। दोनों के पास वैध यात्रा दस्तावेज पाए जाने के बाद आव्रजन नियमों के तहत उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
इनोवा में सवार दो अन्य लोग रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। उन पर मनवीर सिंह को भारत में प्रवेश कराने में सहायता करने का आरोप है। वाहन चालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की आधिकारिक जानकारी के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया। फोन रिसीव करने वाले पीआरओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी केवल एसपी ही दे पाएंगे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.