दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री,भाजपा नेता सरदार मनप्रीत सिंह बादल ने उनके कार्यालय पहुंचकर सुनील मोदगिल से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सरदार मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सुनील मोदगिल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लुधियाना में और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे और लुधियाना की सभी 6 विधानसभा सीटों पर विजयी होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। सुनील मोदगिल ने सरदार मनप्रीत सिंह बादल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता डाक्टर डीपी खोसला, हरीश टंडन, हरगोविन्द तिवारी, सरदार अमरजीत सिंह टीका, पार्षद सुमन वर्मा, दविंदर जग्गी, जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा, डाॅक्टर कनिका जिंदल, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, कैलाश चौधरी, डाॅक्टर सतीश कुमार, संजीव चौधरी, सुरिंदर बाली, अमन कुमरा, अरुण कुमरा, कुलविंदर सिंह इत्यादि मौजूद थे।