Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, 45 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज ने नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र के करीब 45 गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। नई बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बस सेवा का शुभारंभ हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह बस प्रतिदिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ से वापसी में यह बस दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर नाथूसरी चौपटा के लिए चलेगी और शाम 8 बजकर 20 मिनट पर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। विभाग द्वारा इस सेवा को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि इस बस सेवा से चौपटा क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को अब सीधी और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि काफी समय से इस रूट पर बस चलाने की मांग की जा रही थी और विभाग ने जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे शुरू किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी लोगों की जरूरतों के अनुसार नई सुविधाएं देने का प्रयास जारी रहेगा।इस अवसर पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां, ग्रामीण कृष्ण कुमार और भाजपा वरिष्ठ नेता रोहताश जागड़ा ने सरकार और रोडवेज विभाग का आभार जताया।उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों सहित हजारों लोगों को राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब चंडीगढ़ आने-जाने के लिए बेहतर और सस्ती सुविधा मिल सकेगी।यह बस नाथूसरी चौपटा से दड़बा कलां, सिरसा, फतेहाबाद, भूना, उकलाना, नरवाना, कैथल, पेहवा और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। नई सेवा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.