Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में चलते-चलते कार बनी आग का गोला, लोग बाल-बाल बचे

Summer express, फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद शहर में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब भट्टू रोड पर खड़ी एक इटियॉस कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद दो युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई।

घटना के बाद शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने अग्रवाल कॉलोनी मोड़ के पास सड़क किनारे जली हुई कार देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिसमें घटना से जुड़े अहम दृश्य सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार पंजाब नंबर की थी और उसका मालिक अग्रवाल कॉलोनी में किराये पर रहता है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है।  रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने एक साथी के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कार के इंजन की ओर से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।

धुआं उठता देख दोनों तुरंत कार से बाहर निकल आए और आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास किया। इसी बीच कार का कंप्रेसर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। दोनों युवकों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ ही क्षणों में लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पूरी कार जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कोई भी वाहन के पास नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर धुएं का गुबार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.