Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:जिला कारागार धर्मशाला में सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला गंभीर हो गया है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठाई है। वीरवार को मृतक के परिजन एसपी कांगड़ा से मिले और पूरे मामले में अपनी शंकाएं सामने रखीं। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक कैदी विवेक मार्च 2023 से जिला कारागार धर्मशाला में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार उसका व्यवहार सामान्य और अच्छा था तथा उसे जेल परिसर में कुछ कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। बुधवार शाम अचानक उसकी मौत की सूचना सामने आने के बाद परिजनों में रोष फैल गया।मृतक के परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी उन्हें काफी देर से दी गई। परिजनों के मुताबिक विवेक की मौत करीब साढ़े पांच बजे हो चुकी थी, लेकिन परिवार को इसकी सूचना शाम लगभग सात बजे दी गई। इतना ही नहीं, उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं बताया गया कि विवेक को पहले धर्मशाला के जोनल अस्पताल ले जाया गया था या सीधे मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया।मृतक के भाई इशू ने बताया कि उन्हें अलग-अलग तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। किसी ने जेल में विवाद होने की बात कही, जबकि जेल प्रशासन की ओर से पंखे की तार से करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पर्ची में शाम 7 बजकर 5 मिनट का समय दर्ज है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार ने मांग की है कि जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक की जाए ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

इधर, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मामले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से करंट लगने की संभावना जताई गई है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों और शंकाओं को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

वहीं, जिला कारागार धर्मशाला के अधीक्षक विकास भटनागर ने कहा कि मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई है और प्रशासन इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि मृतक कैदी का व्यवहार संतोषजनक था और उसे जेल के भीतर कार्यों में भी लगाया जाता था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।फिलहाल इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.