Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देहलां जिला परिषद वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला,अविनाश मैनन बोले– सत्ती का मार्गदर्शन और यूनियन का साथ मेरी ताकत

Summer express/ऊना, राकेश -:ऊना जिला के देहलां जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। इस वार्ड में कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ एक अन्य प्रत्याशी भी मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। सभी प्रत्याशी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं और लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार अविनाश मैनन भी चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं। तेज धूप हो या बदलता मौसम, अविनाश अपने समर्थकों के साथ गांव-गांव और गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती उनके राजनीतिक गुरु हैं। उन्होंने कहा कि सत्ती के मार्गदर्शन में ही उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ना सीखा है।अविनाश मैनन ने ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय भी विधायक सत्ती के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए गए हैं।भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने ट्रक यूनियन को अपना परिवार बताते हुए कहा कि यूनियन का हर सदस्य उनके लिए परिवार जैसा है। उन्होंने दावा किया कि यूनियन के सहयोग से उन्होंने ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है। वहीं मौसम में आई ठंडक और हल्की बारिश से चुनाव प्रचार में भी राहत मिलने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

कर्नाटक नदी हादसा: सीपियां इकट्ठा करते समय 11 लोग बहे, 10 शव बरामद

Summer express, कारवार | कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 11 लोग तेज बहाव में बह गए, जिनमें से अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे में सात महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि एक...
Summer Express - बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

Summer express, बठिंडा | बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड के बाहर चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर डटे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना,सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना,सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस ने सोमवार को शहीद स्मारक चंगर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस सांकेतिक धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था...
Summer Express - Auto Draft

पलवल में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, वन विभाग तैयार कर रहा 6 लाख पौधे

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पलवल जिले की विभिन्न नर्सरियों में करीब 6 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें...
Summer Express - गुरुग्राम कोर्ट में आग के बाद रेस्ट हाउस से चला न्यायिक कामकाज

गुरुग्राम कोर्ट में आग के बाद रेस्ट हाउस से चला न्यायिक कामकाज

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग के बाद सोमवार को न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए 21 अदालतों का संचालन अस्थायी रूप से लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस से किया गया। आग की घटना के बाद प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था तेजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.