Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में रफ्तार का कहर,शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास कार हादसा,एक युवक की मौत

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे की सूचना मिलते ही धर्मशाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार धर्मशाला की ओर से अत्यधिक तेज गति में आ रही थी। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास सड़क पर उतराई और आगे तीखा मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।इस संबंध में कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक युवक की पहचान की जा रही है। साथ ही उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.