Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2026 में हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचेगी सरकार, ‘सरकार गांव के द्वार’ से राजस्व मामलों का होगा त्वरित समाधान

Shimla, Sanju-: हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2026 के दौरान राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी जनसंपर्क अभियान ‘सरकार गांव के द्वार’ प्रदेश के सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार सीधे ग्रामीण स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगी और उनका समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करेगी। यह जानकारी प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने शिमला सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

राजेश धर्माणी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार 2 जनवरी को आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में इस कार्यक्रम के शेड्यूल को दोबारा जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के दरवाजे तक ले जाना है, ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए जिलावार मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वरिष्ठ विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।मंत्री ने बताया कि अक्टूबर 2023 में शुरू किए गए विशेष राजस्व अभियान के तहत दिसंबर 2025 तक प्रदेशभर में 5 लाख 10 हजार से अधिक राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है। इनमें लगभग 4.24 लाख म्यूटेशन, 2.50 लाख बंटवारे (पार्टिशन), 47 हजार सीमांकन और 12,896 राजस्व प्रविष्टि सुधार के मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के कारण वर्षों तक अदालतों में मामले लंबित रहते हैं और कई बार इससे सामाजिक व आपराधिक तनाव भी उत्पन्न हो जाता है। सरकार इन समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजेश धर्माणी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब प्रदेश में हर महीने दो दिन राजस्व लोक अदालतें लगाई जाएंगी।इसके अतिरिक्त प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को म्यूटेशन, पार्टिशन और राजस्व प्रविष्टियों में सुधार के लिए विशेष अदालतों का आयोजन किया जाएगा। हर सप्ताह शनिवार को मामलों की समीक्षा होगी, जिसकी रिपोर्ट एसडीएम डीसी को देंगे। इसके बाद एसीएस राजस्व द्वारा राजस्व मंत्री को जानकारी दी जाएगी और हर महीने के अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक सभी लंबित राजस्व प्रविष्टियां पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं।

आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के चलते 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 के बीच राज्य को 36,683 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछली सरकार की समान अवधि की तुलना में लगभग 3,800 करोड़ रुपये अधिक है। टेंडर प्रक्रिया में सुधार से 5,408 करोड़ रुपये की बचत हुई, जबकि वर्ष 2023-24 में स्टेट एक्साइज ड्यूटी और वैट से 867 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि दर्ज की गई।मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाना है। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। नई टाउनशिप को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया है और स्थानीय लोगों की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.