Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीरामजी योजना से मजबूत होंगे गांव, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मिलेगी नई गति: सांसद अनुराग ठाकुर

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की जीरामजी योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाकर विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीरामजी योजना को नए सिरे से प्रभावी ढंग से लागू करना शुरू किया है। इस योजना के तहत गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायतों को अधिक अधिकार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए केंद्र सरकार ने एक ही वर्ष में एक लाख ग्यारह हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जीरामजी योजना के माध्यम से जल संरक्षण, आजीविका मिशन और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर और टिकाऊ कार्य किए जाएंगे। इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा भी उपस्थित रहे।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही केंद्र सरकार ने जीरामजी के माध्यम से गांवों के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संसद सत्र में विकसित भारत जीरामजी विधेयक प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आने वाले समय में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बिना वजह जीरामजी योजना को लेकर बयानबाजी कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि इस योजना में पंचायतों को पूरे अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जीरामजी योजना में 90 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा और केवल 10 प्रतिशत खर्च राज्य सरकारों को वहन करना होगा।उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मनरेगा पर अधिकतम 33 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि मोदी सरकार में एक साल में ही एक लाख ग्यारह हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यूपीए सरकार के दस वर्षों में कुल 2 लाख 13 हजार 220 करोड़ रुपये, जबकि एनडीए सरकार ने 8 लाख 53 हजार 810 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

सांसद ने कहा कि जीरामजी योजना के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि पंचायत स्तर पर काम उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। मजदूरों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम और कार्यों की निगरानी के लिए जियो टैगिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा और गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.