Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: मेडिकल बोर्ड करेगा विस्तृत जांच, रैगिंग एंगल पर पुलिस का फोकस

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। इस प्रकरण में अब मेडिकल बोर्ड का गठन कर मृतक छात्रा की पिछले तीन महीनों की मेडिकल हिस्ट्री की गहन जांच कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच पूरी तरह वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक छात्रा का मोबाइल फोन भी फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फारेंसिक रिपोर्ट जल्द पुलिस को प्राप्त होगी, जिससे जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिल सकती है। मोबाइल से मिलने वाले डिजिटल साक्ष्य इस मामले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जिला कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार सबूत एकत्र करने में जुटी हुई है। छात्रा की विभिन्न अस्पतालों से बीते तीन महीनों की मेडिकल रिपोर्ट्स को इकट्ठा कर लिया गया है और इन्हें जांच के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया गया है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद उसे पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि रैगिंग से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में आरोपियों के साथ-साथ कॉलेज के अन्य छात्रों और प्रोफेसरों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अधिक से अधिक लोगों को जांच में शामिल करने से मामले में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान कोर्ट में दर्ज करवा दिया है और मामले की हर कड़ी को बारीकी से जोड़ा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होगी, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.