Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा भी शामिल हुईं।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा और व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राजनीतिक शिष्टाचार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।शैलजा ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक परंपराओं और राजनीतिक सम्मान की भावना कायम रहना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि जिस कथित अपमान को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।प्रदर्शन में सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, डॉ. के. सिंह, वीरभान मेहता समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों और फैसलों का विरोध करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता लोकतंत्र, संविधान और राजनीतिक मर्यादा से जुड़े हर मुद्दे को देख रही है।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने नेताओं के सम्मान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान और राजनीतिक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.