Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम की खांडसा मंडी में पार्किंग विवाद खूनी संघर्ष में बदला, फल व्यापारी की हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम की खांडसा मंडी में रविवार सुबह मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी दुकानदार से हुए झगड़े के बाद एक फल व्यापारी की सुए से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कमान सराय निवासी 55 वर्षीय भरत भूषण बनेचा के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से खांडसा मंडी में फल कारोबार से जुड़े हुए थे और कमान सराय इलाके में उनका गोदाम भी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे भरत भूषण मंडी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार पड़ोसी दुकान के पास खड़ी कर दी, जिसको लेकर वहां मौजूद दुकानदार से कहासुनी हो गई। शुरुआती विवाद कुछ देर बाद शांत हो गया, लेकिन दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद आरोपियों ने दोबारा व्यापारी से झगड़ा शुरू कर दिया और सुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भरत भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मंडी में मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मंडी क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला करने वाले आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.